Hathras News: ऊघई बिजलीघर की बढ़ेगी क्षमता, सात घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
हाथरस, नवम्बर 27 -- Hathras News: सादाबाद। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से 33ध्11 केवी विद्युत उपकेंद्र ऊंघई पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके तहत आज शुक्रवार 27 नवंबर को 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 8 एमवीए किया जाएगा। इस कार्य के चलते उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू कराया जाएगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ऊंघई से पोषित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते संबंधित फीडरों से जुड़े गांवों और क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.