Hathras News: ऊंचागांव में शादी समारोह में पहुंचीं जशोदाबेन मोदी, परिवार ने किया स्वागत
हाथरस, नवम्बर 27 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में आयोजित शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी के पहुंचने से समारोह की रौनक बढ़ गई। वह भाजपा नेता सत्यप्रिय आर्य के भतीजे प्रियवर्त के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचीं। उनके आगमन पर आर्य परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। परिवार के लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक समारोह में शामिल कराया। इस दौरान उनसे मुलाकात करने और स्वागत करने के लिए परिचितों एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विवाह समारोह में जशोदाबेन मोदी की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इस अवसर पर रंजीत सिंह, मुख्तियार सिंह, विकास ओम आर्य, शिवा चौधरी और सत्यप्रिय आर्य सहित परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.