हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: हाथरस। ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम हाथरस में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, आध्यात्मिक उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर तपस्या धाम को सुंदर एवं आकर्षक झांकियों से सजाया गया। राधा कृष्ण के सुंदर रूप में सजे बालक-बालिकाएं तथा मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।इस मौके पर ब्रह्माकुमारी भावना दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका, ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कृष्ण का जीवन पवित्रता, प्रेम, शांति, दिव्यता और श्रेष्ठ संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने जीवन में इन गुणों को धारण कर सच्ची खुशी और पवित्रता का अनुभव कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ब्रह्माकुमारी सेंटर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जिले की प्रभारी राजयोगिनी बीके सीत...