Hathras News: उर्वरक में यदि की कालाबाजारी तो होगी सख्त कार्रवाई: डीएम
हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। खरीफ की फसल की बुवाई प्रारंभ होने के साथ ही जनपद में किसानों को उर्वरको की उपलब्धता निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मुरसान स्थित मैसर्स किसान सेवा केन्द्र तथा कौशिक एग्री जंक्शन केन्द्र मुरसान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध यूरिया,डीएपी,पोटाश एवं अन्य उर्वरकों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही स्टॉक पंजिका/किसान खाद बिक्री पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण में पाया गया कि विक्रय पंजिका पर दिनांक दर्ज नही है, जिस पर जिलाधिकारी ने विक्रेता को पंजिका पर दिनांक दर्ज करने के साथ ही क्रेता का सम्पूर्ण विवरण मोबाइल नंबर सहित दर्ज करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- H...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.