हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। उमस भरी गर्मी में गुरूवार की सुबह इमरजेंसी वार्ड की एसी बंद पड़ी थीं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बागला जिला अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। इस अस्पताल में जिले के कोने-कोने से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाल ही अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड एमडीटीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां भी मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गुरूवार को 11:27 बजे इमरेंसी वार्ड की एसी बंद पड़ी थीं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल था। अस्पताल का स्टाफ भी परेशान था। इसके बावजूद जिम्मेदारों को इस बात का कोई ध्यान नहीं है।मेरी सास की तबियत खराब है। ...