Hathras News: ईओ ने नाला सफाई एवं सीवर पंपिंग स्टेशनों का किया गया निरीक्षण
हाथरस, जुलाई 9 -- Hathras News: हाथरस। बुधवार को बारिश के दौरान पालिका ईओ व जेई जलकल विनीत चौधरी ने शहर क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंपिंग स्टेशनों के सुचारु संचालन की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत ईओ ने नगर के विभिन्न नालों का निरीक्षण कर वर्षा जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नालों में तैर रहे कचरे, प्लास्टिक एवं अन्य अवरोधों को हटवाकर वर्षा जल के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित कराया। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान सीवर पंपिंग स्टेशनों एवं नालों की नियमित निगरानी एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Meerut News: छतरी वाला पीर से दिल्ली रोड तक जलनिकासी बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.