Hathras News: इमरजेंसी वार्ड के बाहर बंदरों का आतंक, मरीजों में दहशत
हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर बंदरों का आतंक है। इससे मरीजों और तीमारदारों में दहशत है। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में अंदर जाने में भी डर लगता है। जिला अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां जिले के कोने-कोने से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पिछले दिनों एमडीटीबी अस्पताल परिसर में नई इमरजेंसी बनाई गई थी। आपातकालीन मरीजों को अब यहीं उपचार उपलब्ध कराया जाता है। रोजाना 100 से अधिक मरीज इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए पहुंचते हैं। इरजेंसी वार्ड के बाद बंदरों का आतंक है। इससे यहां आने वाले मरीजों व तीमारदों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बंदर अक्सर मरीजों का सामान लेकर भाग जाते हैं। जैसे-तैसे मरीजों को उनका सामान वापस मिल पाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.