हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: सादाबाद। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 24वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। धरनारत किसानों ने आलू की माला पहनकर तहसील परिसर में झाड़ू लगाई। किसानों ने कहा कि फसलों का उचित भाव नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन्हें तहसील में संविदा पर स्वच्छता कर्मी ही नियुक्त कर दिया जाए। मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश चौधरी ने कहा कि इस बार आलू की बेकद्री ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आलू की फसल की लागत तक नहीं निकल पाई है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आलू की सरकारी खरीद 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाए, ताकि किसानों को उनक...