Hathras News: आरएएम पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष का सासनी में किया स्वागत
हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आरएम पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा द्वारा संगठन विस्तार के लिए शनिवार को सासनी आकर जिलाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में जिले कुछ पदाधिकारियों के साथ हनुमान चौकी स्थित एक रिसॉर्ट में बैठक की। इस बैठक का संचालन जिलामहमंत्री निशांत उपाध्याय ने किया। बैठक में रविवार को आगरा में संस्थापक पार्टी अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री बृजक्षेत्र के जिलाध्यक्षों व महा मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी। बैठक में आए क्षेत्रीय अध्यक्ष का हाथरस जिला टीम ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, सादाबाद नगर अध्य्क्ष सोनू गौतम, केशव शर्मा, रजत शर्मा आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.