हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। नायगंज स्थित 1008 श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय श्री 108 शिवदत्त महाराज एवं मुनि श्री 108 पदम दत्त जी महाराज ने कहां कि संगति का व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। यदि आप गलत संगति में बैठेंगे तो हमारे आचार विचार भी ऐसे ही बनेंगे। गलत संगति में बैठने वाले लोग गलत ही करेंगे। वह अच्छा, बुरा भूल जाते हैं। वह इतने दुष्ट हो जाते हैं कि वह अपने प्रिय जनों को भूल जाते हैं। जैसे आप किसी सर्प को दूध पिलाओगे तो वह जहर ही उगलेगा। ऐसे दुष्ट व्यक्ति के लिए आप कितना भी कुछ कर लो उसकी प्रवर्ति नही बदलती है। यह भी पढ़ें- Agra News: युवाओं को जैन दर्शन से जोड़ने का आह्वान यदि वह मुनियों की संगति में रहेगा तो अचार विचार बदलेगा। भक्ति करेगा उपाध्याय करेगा उसके अंदर के विचार बदलेंगे। उन्होंने कहा कि ...