हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। जिला हाथरस टेंट लाइट कैटरिंग फूल साउंड व्यापारी संगठन के नेतृत्व में कार्यकारिणी की बैठक पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में हुई। प्रदेश कार्यकारिणी की सभा की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला चेयरमैन हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने की। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गंगासरण सैनी ने संचालन किया। मुख्य अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा कि आपस में मनभेद मतभेद खत्म कर एकता का परिचय देते हुए टेंट लाइट व्यापारी भाइयों से कहा के अपने व्यापार पर ध्यान दें। जिले की संगठन को मजबूत करने की अपील की। प्रदेश महामंत्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र हाथरस में प्रदेश कार्यकारिणी की सभा होगी। इस मौके पर नव निर्वाचित वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र दयाल शर्मा, प्रदेश उपाध्...