Hathras News: आधी रात को निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा मार्ग की परखी व्यवस्था
हाथरस, अगस्त 1 -- Hathras News: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गुरुवार रात को अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत सासनी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ शिविरों, सड़क किनारे की प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविरों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.