Hathras News: आधी रात को अफसरों ने परखी शहर की सफाई व्यवस्था
हाथरस, अगस्त 30 -- Hathras News: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण एवं निराश्रित गोवंश के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने देर रात्रि नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में सफाई की व्यवस्था न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी अतिक्रमण की समस्या है, वहां अभियान चलाकर अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.