Hathras News: आधा घंटे में पर्चा बना तो पौन घंटे में दवा मिली
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिसके चलते युवा, बुजुर्ग और बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय और ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य (सीएचसी) केंद्रों पर मरीजों की कतारें देखी गईं। दवा, पर्चा, पैथोलॉजी लैब काउंटर और ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं। चिकित्सकों को देखने से लेकर दवा लेने और पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1750 मरीज पहुंचे। जिसमें अधिकांश मरीज, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल से पीड़ित पहुंचे। सोमवार को शहर का बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.