Hathras News: आदित्य रावत बने श्री रामलीला समिति सादाबाद के अध्यक्ष
हाथरस, सितम्बर 10 -- Hathras News: सादाबाद। श्री रामलीला समिति का वार्षिक चुनाव बुधवार को श्री राम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सर्वसम्मति से नगर के मोहल्ला प्रगतिपुरम निवासी आदित्य रावत को श्री रामलीला समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले पूर्व अध्यक्ष गुन्नू कौशिक ने समिति की ओर से पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष पद के लिए चर्चा के दौरान सदस्यों के बीच सहमति बनने पर आदित्य रावत के नाम पर सर्वसम्मति जताई गई और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य रावत ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने श्री रामलीला समिति की परंपरा को आगे बढ़ाने और आगामी राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.