हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। शहर के होली वाली गली स्थित ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज के तीन दिवसीय भव्य पाटोत्सव महोत्सव की शुरुआत हो गई है। 18 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हुए अखंड श्री हरिनाम संकीर्तन का सोमवार की सुबह छह बजे संकीर्तन प्रभात फेरी के साथ विश्राम हुआ। जिसमें नगर के विभिन संकीर्तन मंडलों ने अपनी सहभागिता की। सुबह ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे ठाकुर जी ने भव्य एवं दिव्य श्रृंगार धारण कराया। कर भक्तों को मनमोहक दर्शन दिए। सोमवार को उत्सव का विश्राम हुआ। शाम को दिव्य पुष्प निकुंज के मनोहारी दर्शन एवं बधाई महोत्सव का आयोजन किया गया। इस विषय में मंदिर परिसर पर एक सभा का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...