हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता।सादाबाद क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूत करने की दिशा में बरामई से बल्टीकरी वाया ऊंचा गांव, कुरसंडा रजवाहे तक 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने शुभारंभ किया। आजादी के बाद से ही इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों को लंबे समय से सड़क बनने का इंतजार था। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की पुरानी मांग को देखते हुए उन्होंने सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान की। सड़क बनने से ग्रामीणों को राया रोड से आगरा रोड तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारा में 18 सड़कें और दो पुल बनेंगे, मिली मंजूरी इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत मिलने के साथ ही क्ष...