Hathras News: आग से आठ बीघा करब एवं पुआल जलकर राख
हाथरस, नवम्बर 19 -- Hathras News: सहपऊ। गांव बुढ़ाइच में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान की आठ बीघा की करब एवं धान का पुआल जलकर राख हो गया। आग से किसान को काफी नुकसान हुआ है। अब उसे पशुओं के चारे का इंतजाम बाहर से करना पड़ेगा। गांव बुढ़ाइच निवासी किसान पंकज पुत्र भूरी सिंह ने बताया कि उसने चार बीघा में धान और चार बीघा में बाजरा की फसल की थी। फसल कटने के बाद उसने पशुओं के चारे के लिए करब और धान का पुआल घर के पास ही एकत्रित करके रख दिया था। मंगलवार देर रात जब वह सो रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आंख खुलने पर उसने चारे के ढेर में आग की लपटें उठती देखीं तो उसके होश उड़ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.