Hathras News: अवैध रुप से बन रही पुलिया,काम रुका,ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सिंचाई विभाग की बिना अनुमति के अवैध रुप से रजवाहा गिजरोली हाथरस पर राधा आर्चिड कॉलोनी के लिए किसी निधि से पुलिया का निर्माण हो रहा था,लेकिन शिकायत के बाद सिंचाई विभाग ने काम को रुकवा दिया। सिंचाई विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने एक अक्टूबर को गिजरोली रजवाहा पर राधा आर्चिड के सामने पुलिया निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की लागत का टेण्डर प्रकाशित कराया। चर्चा है कि यह काम किसी माननीय की निधि से हो रहा था। लिहाजा टेण्डर प्रकाशन के बाद एक फर्म को काम मिल गया और उस फर्म ठेकेदार ने काम शुरु कर दिया,लेकिन ठेकेदार ने सिंचाई विभाग से कोई अनुमति नहीं ली। मामला जब उछला तो किसी ने प्रशासन से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद सिंचाई विभाग के सींचपाल शिवम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.