हाथरस, सितम्बर 30 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। अवैध रूप से दबंगई के बल पर कासगंज रोड पंत चौराहे के समीप मंगलवार की दोपहर टेम्पो चालक से मांग रहे 100 रूपये का बिरोध करने पर दबंग ने मारपीट की। उक्त घटना कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ओमबाबू पुत्र राजेंद्र सिंह यादव निवासी गांव नावली लालपुर टेम्पो लेकर खडा था। इसी दौरान दबंग युवक आया और अवैध रूप सा ठेका के नाम पर 100 रूपये मांगने लगा। जिसका टेंपो स्वामी द्वारा विरोध किया गया उसने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना को लेकर मौके पर लोगो की भीड एकत्रित ही गई जिन्होने दबंग के चंगुल से टेंपो चालक को बचाया। इसी दौरान घटना की वीडीओ बना रहे युवक के साथ भी मारपीट की। और रजनेश के पास मौजूद 1500 रूपए छीन लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस क...