Hathras News: अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो मिले सुदामा गरीब आया है
हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत कृष्ण लीला में रविवार को भगवान कृष्ण सुदामा की अटूट मित्रता के प्रसंग का वर्णन किया गया। जिसे देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। नंदलाल के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।श्रीधाम वृंदावन की बाल गोपाल लीला संस्थान मंडली के कलाकारों के द्वारा सांदीपन आश्रम की ऐतिहासिक धरा पर विद्या अध्ययन के दौरान एक मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया। जब भगवान कृष्ण और सुदामा गुरु सांदीपन के आश्रम में विद्या प्राप्त कर रहे थे। तब मार्ग में अचानक सुदामा जी के पैर में कांटा चुभ गया। पीड़ा से व्यथित होकर उन्होंने जैसे ही प्रभु को पुकारा, संयोग वश उसी मार्ग से श्रीकृष्ण आ रहे थे। सुदामा की दशा देख भगवान ने बिना देर किए दौड़कर उनके पास पहुंचे। सुदामा ने रोते हुए अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.