Hathras News: अभिषेक बने सेना में इंजीनियर
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। शहर के नवल नगर निवासी अभिषेक शर्मा का चयन मिलीट्री इंजीनियर सर्विसेज में हुआ है। वह जूनयिर इंजीनियर के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। अभिषेक ने अपनी स्कूलिंग राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर से पूरी की है। इसे बाद उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, बीटेक, एमटेक किया है। उनके पिता अजीत शर्मा प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। उनका भाई यशु शर्मा मल्टीनेशनल कंपनी में इजीनियर है। अभिषेक की इस सफलता पर उनके दादा रिटायर्ड एडीएओ कॉपरेटिव राजवीर शर्मा, चाचा शीलेंद्र कुमार व संजीव कुमार ने उसका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.