हाथरस, जुलाई 5 -- Hathras News: हाथरस। रविवार अन्न क्षेत्र गांधी पार्क कार्यालय पर परमार्थ सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई। संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश चन्द गुप्ता की पत्नी मंजू गुप्ता के निधन पर पदाधिकारी व सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस मौके पर शोक सभा मुख्य रूप से मदन मोहन गौड़, संजीव अँधीवाल, मुरारी लाल पचौरी, शीलेंद्र कुमार शर्मा, विकास चन्द अग्रवाल,,राजीव कौशिक, मनोज कुमार अग्रवाल, रामजी लाल कुशवाह, बालकिशन ,राम लाल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...