हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: हाथरस। भारतीय जनता पार्टी में संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता अनिल सिसोदिया को एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके इस मनोनयन से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। ग्राम भोपतपुर गढ़ी बलना निवासी अनिल सिसोदिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रारंभिक काल से जुड़े हुए हैं और संघ के संस्कारों से पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा के रूप में वे स्नातक हैं और व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2010 से पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने अजय पिछले 7 वर्षों से उन्होंने भार...