Hathras News: अधोषित बिजली कटौती पर किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना
हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: सासनी। बसई काजी बिजलीघर पर सोमवार को बिजली कटौती, अधिक बिजली बिल और रोस्टिंग के नाम पर की जा रही आपूर्ति में कटौती से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले धरना दिया। सुबह करीब सात बजे शुरू हुए धरने का नेतृत्व संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी ने किया।धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। बार-बार की कटौती से खेती-किसानी के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही अधिक बिजली बिल भेजे जाने को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई और विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।करीब यह भी पढ़ें- Roorki News: अघोषित कटौती के विरोध में किसानो का प्रदर्शन 11 बजे बिजली विभाग के जेई सतेंद्र सिंह बिजलीघर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.