हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवली सासनी क्षेत्र के सासनी-नानऊ रोड पर नगला ताल के निकट शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव भूतपुरा निवासी नत्थो देवी पत्नी बनवारी लाल 60 कहीं जा रही थी। सासनी-नानऊ रोड पर नगला ताल के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गईं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में नत्थो देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...