Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के ऊंचागांव-सैनपुर बंबा के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव सैनपुर निवासी विनीत कुमार 23 पुत्र धर्मवीर सिंह अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ बाइक से ऊंचागांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सैनपुर-ऊंचागांव बंबा के पास पहुंचे, पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.