Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीडब्यूडी कर्मचारी की मौत
हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। उन्होंने शनिवार की शाम एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर निवासी ईश्वरी प्रसाद 59 पुत्र दीपचंद निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन लोक निर्माण विभाग में मेट के पद पर कार्यरत थे। वह शनिवार को घर से बाइक पर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। रामपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.