Hathras News: अज्ञात चोरों ने खेत की तारबंदी काटकर भैंस चुराई
हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ऊआ छोंडा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर से भैंस चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव गढ़ऊआ छोंडा निवासी सत्य प्रकाश उर्फ सत्ता पुत्र सावल साहय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि शनिवार रात्रि लगभग 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर से एक भैंस चोरी कर ली। प्रार्थी को रात्रि करीब 1:10 बजे भैंस चोरी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोगों को भी घटना का पता चला। पीड़ित के खेत के चारों ओर तारबंदी की गई थी, जिसमें चोरों द्वारा तार कटे हुए मिले हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर तार काटकर भैंस को बाहर ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.