Hathras News: अच्छा भाव न मिलने से आलू की निकासी धीमी
हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: हाथरस, संवादाता। अच्छा भाव न मिलने से शीतगृहों से आलू की निकासी धीमी है। किसान आलू बेचने से कतरा रहा है। अभी तक 25 फीसदी आलू की ही निकासी हो सकी है। रबी के जिले के किसान प्रमुख रूप से आलू की फसल का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष जिले में करीब 52.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू का उत्पादन किया था। फसल के समय भाव न मिलने के कारण किसानों ने आलू शीतगृहों में भंडारित किया था। किसानों को उम्मीद थी कि बाद में आलू का भाव अच्छा मिल जाएगा। लेकिन, आलू ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वर्तमान में आलू 300 रूपए से 350 रूपए प्रति पैकेट बिक रहा है। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि किसान शीतगृहों से आलू नहीं निकाल रहा है। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि आलू की निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.