हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुखार से तो एक बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों ही हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला निवासी 44 वर्षीय साहिल को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों द्वारा उन्हें नजदीकी चिकित्सक से दवा दिलाई थी, लेकिन इसके बाद भी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए, जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मायापुर्वा में बुखार का प्रकोप, युवक समेत दो की मौत परिजनों के मुताबिक साहिल को कई दिन से...