Hathras News: अचानक ऑटो रिक्शा के सामने घोड़ा आ जाने से चार सवारियां घायल
हाथरस, अगस्त 10 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव मढ़ाका के पास सोमवार को सड़क पर अचानक घोड़े के आ जाने से एक ऑटो रिक्शा की उससे टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा चालक प्रमोद कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी मानिकपुर सहित चार अन्य ओटो में बैठे लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान मढ़ाका के पास अचानक घोड़ा सड़क पर आ गया, जिससे ऑटो रिक्शा की उससे टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.