हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस। अक्टूबर महीने में भी प्रचंड गर्मी और उमस के सितम से लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। सोमवार को भी पूरे दिन सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: सुबह-शाम गर्मी से राहत, दिन में आफतगर्मी और उमस का प्रभाव दोपहर में गर्मी और उमस ने लोगों को मई और जून की तपिश का एहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी सुबह से ही मौसम खुला रहा। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज होती गई।बचाव की कवायद दोपहर में धूप के तेवर काफी ज्यादा तल्ख नजर आए। इससे सूरज की तपिश और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। हर कोई धूप से बचत नजर आया। दोपहर में छात्राएं और महिलाएं धूप से बचाव के संस...