Hathras News: अंतरजनपदीय वाहन व मोबाइल छिनैती गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
हाथरस, जुलाई 18 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन व मोबाइल छिनैती गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार बाइक व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। उपनिरीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में हुई बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाओं में शामिल बदमाश चोरी का माल बेचने की फिराक में किला मंदिर मार्ग पर झाड़ियों के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हाथरस, फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र से वाहन चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.