Hathras News: अंतरजनपदीय पांच वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दोपहिया वाहन बरामद
हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। एसओजी टीम व थाना सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पांच अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान किला खाई गौशाला के पास से मंगलवार को पांच अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की 11 बाइक, एक स्कूटी सहित कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि तीन-चार महीनों से से में बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एएसपी रमानंद कुशवाहा के निर्देशन में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन करते हुए एसओजी टीम को भी लगाया गया था। पुलिस टीमों द्वारा यूपी-112 से वाहन चोरी की घटनाओं से संबंधित डेटा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.