नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Hartalika Teej 2026 Date: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की इच्छा से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। साल 2026 में हरतालिका तीज की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि व्रत 13 सितंबर को रखा जाएगा या 14 सितंबर को। इसकी वजह तृतीया तिथि का दो दिनों तक पड़ना है।हरतालिका तीज 2026 कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर 2026 को सुबह शुरू होगी और 14 सितंबर की सुबह तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना ...