नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Hariyali Teej Vrat 2026 Rules: हरियाली तीज का व्रत हर सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026, शनिवार है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत का सुहागिन स्त्रियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को पति की लंबी आयु के लिए निर्जला करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि हरियाली तीज व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त करने के लिए कुछ नियमों का पालन अनिवार्य होता है। अगर आप पहली बार हरियाली तीज व्रत करने वाली हैं, तो जान लें मुख्य नियम। यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज कब है? जानें व्रत डेट और पूजन का उत्तम समय1. व्रत का संकल्प: हरियाली तीज व्रत नि...