नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Hariyali Teej ko puja ka shubh muhurat kya hai: हरियाली तीज हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026, शनिवार को है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन और प्रेम का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विधान है। शास्त्रों में शिव पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त प्रदोष काल माना गया है। मान्यता है कि इस समय शिव पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानें हरियाली तीज पर पूजा का सबसे उत्तम समय। यह भी पढ़ें- सावन सोमवार और नाग पंचमी का अद्भुत संयोग, धन प्राप्ति के लिए करें ये 1 उपायहरियाली तीज पूज...