हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीरा टोंगिया में 78.40 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को विधायक आदेश चौहान ने विधिवत पूजन कर पेयजल योजना का शुभारंभ किया। योजना का लाभ टीरा टोंगिया, खाला टीरा और टांडा टीरा के ग्रामीणों को मिलेगा। योजना के बाद क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को विधायक चौहान ने बताया कि पेयजल योजना से पहले क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पाइप लाइन बिछाने के साथ ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। लेकिन गर्मी के मौसम में पुराने नलकूप की क्षमता कम होने के कारण ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। बताया कि नई योजना से पानी सप्लाई का स्थायी समाधान होगा।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और परिवा...