Haridwar News: 60 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर एक और प्रहार करते हुए रोशनाबाद क्षेत्र से एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किन्नू मार्का के 60 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान अतुल कुमार निवासी हेतमपुर, रोशनाबाद के रूप में हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.