Haridwar News: 500 मीटर सड़क पर गड्ढे, जलभराव से राह मुश्किल
हरिद्वार, अगस्त 20 -- Haridwar News: सजनपुर पीली ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बाहर पीली गांव को हाईवे से जोड़ने वाला करीब 500 मीटर लंबा मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और बरसाती पानी ने राह मुश्किल कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि डामरीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी और जनप्रतिनिधियों के कई चक्कर लगाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के आवागमन का यही प्रमुख रास्ता है और हाईवे तक पहुंचने के लिए दूसरा विकल्प नहीं है। इसी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय भी है। गड्ढों और जलभराव के बीच छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के गिरने का खतरा भी बना रहता है। ग्राम प्रधान सजनपुर पीली रूबी देवी के प्रतिनिधि सुनील कुमार व सुशील कुमार तथा उपप्रधान प्रतिनिधि प्रदीप सैनी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.