हरिद्वार, अक्टूबर 23 -- Haridwar News: यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर सड़कों पर दौड़ रहीं स्लीपर और लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार तड़के चार बजे से चलाए गए अभियान में 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि पांच बसों को सीज कर दिया गया। गंभीर तकनीकी और सुरक्षा संबंधी खामियां मिलने पर पांच बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन भी शामिल रहे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। कुछ बसों की स्वीकृत संरचना में अनधिकृत बदलाव किए गए थे। पर्यटक वाहनों के निर्धारित प्रयोजन से अलग इस्तेमाल और...