Haridwar News: 48 घंटे में 35 लाख का ट्रक बरामद, दो गिरफ्तार
हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: माइनिंग चेकपोस्ट से चोरी हुआ करीब 35 लाख रुपये कीमत का ट्रक पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गेंडीखाता के जंगल से बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने नजीबाबाद निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक को जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा रखा था। पहचान छिपाने के लिए ट्रक की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
आरोपियों की पहचान कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, 24 अगस्त को माइनिंग चेकपोस्ट से लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक चोरी हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शहजाद परवेज (38) पुत्र अमीनुद्दीन निवासी मोहल्ला मुगलुशाह, नजीबाबाद और हबीब खां (55) पुत्र प्यारे खां निवासी मोहल्ला किला, नजीबाबाद को गिरफ्तार किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.