हरिद्वार, सितम्बर 24 -- Haridwar News: जिला सेवायोजन कार्यालय 30 को सुबह 10 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में जनपद की 5 से 6 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना है, जिनके माध्यम से लगभग 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), स्नातक एवं परास्नातक योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सीवी की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा सेवायोजन पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिभागियों को किसी प...