Haridwar News: 25 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 22 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर खंडहर से 25 मोटरसाइकिल और कई बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। गिरोह हरिद्वार, ऋषिकेश और बिजनौर सहित आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करता था। इसके बाद सस्ते दामों में बाइक बेच देते थे। वहीं पुलिस के अनुसार जो वाहन नहीं बिकते थे। उनके पार्ट्स अलग अलग बेच दिए जाते थे। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी टीम ने सीआईयू की मदद से तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.