Haridwar News: 17वां गणेश महोत्सव 14 सितंबर से, आयोजन की तैयारियां शुरू
हरिद्वार, अगस्त 3 -- Haridwar News: निर्मल गणपति संघ के 17वें गणेश महोत्सव को इस वर्ष भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद 18 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान गणपति को गंगा स्नान कराया जाएगा और इसके उपरांत वर्षभर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए प्रतिमा को गरीब दासीय आश्रम में स्थापित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष जॉनी अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि गणेश महोत्सव को और अधिक भव्य बनाया जा सके।बैठक यह भी पढ़ें- Go...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.