Haridwar News: 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: सिडकुल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस से दुष्कर्म की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर को किशोरी के पिता ने थाना सिडकुल में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपी आदर्श यादव ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, दबाव के चलते आरोपी 24 अक्तूबर को खुद थाने पहुंच गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.