हरिद्वार, अगस्त 29 -- Haridwar News: बारिश के बाद सड़कों पर बढ़े गड्ढों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे से मंगलौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 अक्तूबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने और झाड़ियों की कटाई के आदेश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण और निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्रगति देखी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को गड्ढों की तत्काल मरम्मत और पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि गड्डों के कारण दुर्घटनाएं न हों。 यह भी पढ़ें- Dehradun News: गड्ढामुक्त होंगी जिले की सड़कें, डीएम ने राष्ट्र...