Haridwar News: 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 23 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे
हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर में बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान जारी है। मंगलवार को जगजीतपुर उपखंड अधिकारी अमित तोमर के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घरों और प्रतिष्ठानों की विद्युत आपूर्ति की जांच की। इस दौरान करीब 13 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 23 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। टीम ने मौके पर ही करीब 2.62 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की। ईई रवि कुमार ने कहा कि बिजली चोरी और बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 23 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.