Haridwar News: 12.06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद
हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 12.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दुधियाबन रोड पर ठोकर नंबर एक के पास गीता कुटीर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने संदिग्ध मानकर रुकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा। पकड़े जाने पर आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला के रूप में हुई। तलाशी में आरोपी के पास से पन्नी में स्मैक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.